बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सिसौली पर चैयरमेन चुने गये मोहन तोमर। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति मऊखास और सिसौली के चेयरमैन का चुनाव हुआ, जिसमें मऊखास में प्रवीण कुमार को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया। वहीं, सिसौली में चुनाव द्वारा मोहन तोमर को चेयरमैन को चुना गया। कमालपुर दतावली में भी निर्विरोध अनिल गुप्ता को चेयरमैन चुना गया। सिसौली में सतीश शर्मा और मोहन तोमर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सतीश शर्मा को 3 और मोहन तोमर को 6 मत प्राप्त हुए। मोहन तोमर विजयी हुए। वहीं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति दतावली में पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता निर्विरोध चेयरमैन चुने गए।
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सिसौली पर चैयरमेन चुने गये मोहन तोमर। स्त्रोत:- संवाद