संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सकौती स्थित मंगलम फार्म हाउस पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी को एसआईआर के बारे में जानकारी दी गई। मंचासीन पूर्व विधायक संगीत सोम की मंच पर बैठाने की बात पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और संचालन कर रहे जिला महामंत्री से तीखी नोकझोंक हुई। मुख्य अतिथि के आने पर शांत हुए।
मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी अश्वनी त्यागी ने पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बूथ अध्यक्ष और बीएलए टू को मतदाता सूची से मृतकों, गांव से बाहर रहकर शहर में भू मतदान करने वाले मतदाताओं, नए मतदाताओं की वोट बनवाने आदि के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण कराने की जानकारी दी।
मुख्यातिथि ने कहा कि भाजपा की रीड कार्यकर्ता ही हैं। सभी को एकजुट होकर काम करना है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण लिए सभी मेहनत से जुटेंगे। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि नवविकसित काॅलोनियों में मतदाताओं की वोट बनवाने के साथ बूथ भी बनवाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिसको टिकट देगी प्रत्येक कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाएगा। सरधना से कमल के फूल को जिताकर विधानसभा भेजा जाएगा। पदाधिकारियों को भी बूथ प्रवास की जिम्मेदारी मिली।
कार्यशाला में अनुज राठी, मनिंदर विहान, मनोज चिरौड़ी, समीर चौहान, आशीष प्रताप, मुकेश शास्त्री, नितिन शर्मा, ओमप्रकाश पाल, धीर सिंह सैनी, वाईपी सिंह, हरेंद्र चौधरी, गौतम सिवाच, ऋषिपाल भंडारी, आशीष अहलावत, रवि बटजेवरा, मुदित शर्मा आदि मौजूद रहे।