फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उत्पादकता बढ़ाने के तकनीकी उपायों की जानकारी दी

विज्ञापन
रोहटा। गांव नारंगपुर में किसान गोष्ठी में फसलों की बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गन्ना विकास परिषद दौराला चीनी मिल किनौनी द्वारा विकास खंड रोहटा के न्याय पंचायत नारंगपुर में किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स गौरव कुमार एवं आदर्श राठी ने गन्ना उत्पादकता बढ़ाने के विभिन्न तकनीकी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों को सहफसली खेती, ट्राईकोडर्मा संवर्धन, रोग एवं कीट प्रबंधन, फसल चक्र की उपयोगिता, मृदा परीक्षण, ड्रिप इरिगेशन, जैविक खेती एवं पंचामृत विधि की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। गन्ना समिति के गोदामों पर उपलब्ध खाद एवं दवाइयों, अनुदान तथा सर्वे-सट्टा प्रदर्शन की जानकारी भी दी गई। किसानों को 63 कॉलम के सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ने और घोषणा पत्र भरने की अपील की गई। कार्यक्रम में किसानों ने सहभागिता कर आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें