दौराला - बीपी इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
मोदीपुरम। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में मुजफ्फरनगर जिले के कूकड़ा ब्लॉक से आई 24 महिलाओं व युवतियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न जानकारी दी गई।
डॉ. निशा ने गेंदे के ताजा फूल, सूखे फूलों के पाउडर से प्राकृतिक रंग निष्कासित करके रेशम, सूती कपड़ों की रंगाई, बांधनी विधि द्वारा सिखाई गई। डॉ. रश्मि ने लेमनग्रास वाष्पशील तेल निष्कर्षन, गुलाब जल निष्कर्षन पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने महिलाओं को संगठित होकर विभिन्न फूलों, कृषि अपशिष्ट से मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाकर अतिरिक्त आजीविका अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. पीसी जाट ने महिलाओं को सहउद्यमिता द्वारा आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। यह प्रशिक्षण सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के द्वारा चलाई जा रही संयुक्त परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण व परिनगरीय महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला प्रौद्योगिकी पार्क के अंतर्गत आयोजित किया गया था।