फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां कालरात्रि की महिमा के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
मवाना- बाल भारती पब्लिक स्कूल में नवरात्रों पर मां कालरात्रि की  पूजा अर्चना करते बच्चे । स्रोत
विज्ञापन
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को नवरात्र महोत्सव के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। भजनों की प्रस्तुति से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या संगीता रस्तोगी ने विद्यार्थियों को मां कालरात्रि की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि देवी दुर्गा का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि है, जिनकी साधना से साधक का मन सहस्रार चक्र में स्थित होकर दिव्य शक्तियों का अनुभव करता है। यह दिन ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों के द्वार खोलने वाला माना जाता है। मां कालरात्रि को महाकाली, भद्रकाली, चामुंडा, भैरवी और दुर्गा के विनाशकारी स्वरूपों में से एक माना जाता है, जो असुरों का संहार कर भक्तों को भयमुक्त करती हैं। पूजन के बाद विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अनुष्का वर्मा, रितु, सीमा, कृतिका, पूजा, सुनीत, आंचल, आंचल, प्रेरणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें