मवाना- मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं बैंक ऑफ़ बड़ौदा में शैक्ष
मवाना। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को मवाना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं ने बैंक के कार्य करने के लिए प्रार्थना पत्र देना, पैसा जमा करने, निकालने के लिए फार्म भरना, बैंक संबंधी अन्य कार्य की जानकारी ली। बैंक स्टाफ व शाखा प्रबंधक ने छात्राओं को बैंक से संबंधित कार्य और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछे और जवाब पाकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं को विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है। छात्राओं ने शिक्षिका दीपा मौर्य के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण किया। संवाद