फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को खेलो इंडिया स्कीम की जानकारी

विज्ञापन
खेलो इंडिया स्कीम की जानकारी देने प्राथमिक विद्यालय पहुंचे खेलो इंडिया कोच
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकारण व खेल निदेशालय की ओर से खेलो इंडिया स्कीम के तहत बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को खेलो इंडिया सेंटर के कोच गौरव त्यागी ने स्वामी विवेकानंद शिशु विहार स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर छात्रों को खेलो इंडिया योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को खेलों के माध्यम से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम खेलो के माध्यम से भी अपना जीवन आगे बढ़ा सकते हैं। खेलो इंडिया स्कीम के तहत मिलने वाली खेल सुविधाओं के बारे में भी बताया। खेलों में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर किस तरह खेल कोटे से नौकरी व अन्य लाभ उठा सकते हैं इसकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरकार पदक मिलने पर खिलाड़ी को करोड़ोें रुपये की धनराशि देती है। उन्होंने सभी बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया।इस मौके अनिल, दुर्गेश, यशिका सैनी, शाफिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें