फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में बस स्टेशन निर्माण के लिए मांगी भूमि की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
– एसडीएम ने नगर पालिका, मंडी परिषद और वन निगम से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को लेकर प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया तेज कर दी है। उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका, मंडी परिषद एवं वन निगम से उनके अधीन उपलब्ध खाली भूमि की जानकारी मांगी है। यह जानकारी बस स्टेशन के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के उद्देश्य से मांगी गई है।
एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से संबंधित विभागों से गाटा संख्या सहित खाली भूमि की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। अब तक अपेक्षित उत्तर न मिलने पर उपजिलाधिकारी ने एक बार फिर सभी संबंधित विभागों से खाली भूमि का क्षेत्रफल, गाटा संख्या तथा उपयोग की स्थिति स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि यह जानकारी परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ को प्रेषित की जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि सरधना जैसे बड़े उपनगर में बस अड्डे की सख्त आवश्यकता है, जिससे न केवल आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। प्रशासन ने नगर पालिका, मंडी परिषद और वन विभाग से स्पष्ट जानकारी मांगी है कि उनके पास कितनी भूमि खाली है।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण ने बताया कि सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वह गाटा संख्या और क्षेत्रफल सहित जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि सरधना के लिए प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डा को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें