फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
खरखोदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं सहायता समूह की महिला को प्रमाण पत्र देते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि एमएलसी अश्वनी त्यागी व भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल रहे। अश्वनी त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के हर वर्ग के हित में कार्य किया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की सेवा को समर्पित 12 वर्ष सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए याद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी तथा एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, हरीश कुमार आदि भाजपा पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें