फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीराम कथा में राम जन्मोत्सव का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
खरखौदा में आयोजित श्री राम कथा में मौजूद भीड़ (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव एवं अवतार के उद्देश्य का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर रामकथा का श्रवण किया। कथा स्थल पूरे समय भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
नगर के लालू चेयरमैन फार्म हाउस में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन आचार्य ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ते हैं तथा असुरों का प्रभाव बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की सगुण लीलाओं को तर्क और विवाद की दृष्टि से नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और भक्ति भाव से सुनना चाहिए, जहां विश्वास होता है वहीं भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

राम जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने भगवान श्रीराम के अवतार के अनेक कारणों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु ने स्वयं यह घोषणा की है कि जो भक्त संसार की मोह-माया से ऊपर उठकर पूर्ण समर्पण भाव से उनका भजन करते हैं, भगवान उनकी रक्षा उसी प्रकार करते हैं जैसे एक मां अपने बच्चे की करती है। भक्त और भगवान का संबंध प्रेम, विश्वास और समर्पण पर आधारित होता है।
कथा के दौरान मनु और शतरूपा के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि मनु महाराज ने जीवन के अंतिम चरण में राजपाट और सांसारिक सुखों का त्याग कर प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाया था। यह प्रसंग हमें प्रेरणा देता है कि जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वह्न करते हुए भी मनुष्य को भगवान के स्मरण और भजन में मन लगाना चाहिए।
विज्ञापन

कथा में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूजा बंसल, रवि अग्रवाल, पंकज गर्ग, सुशील कंबोज, समीर चौहान, राहुल बिजौली, रजत त्यागी, अतुल त्यागी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक अजय त्यागी ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

खरखौदा में आयोजित श्री राम कथा में मौजूद भीड़ (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें