फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को आईटी, नॉन-आईटी और एआई में रोजगार के अवसर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को कॅरिअर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कॅरिअर काउंसलिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ और एचसीएल कंपनी का यह संयुक्त कार्यक्रम वर्ष 2024 व 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकीं छात्राओं के लिए था। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

एचसीएल कंपनी के मैनेजर रॉबिन गोडियाल ने आईटी, नॉन-आईटी और एआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं का आईटी व नॉन-आईटी क्षेत्रों में रोजगार के लिए एक ऑनलाइन टेस्ट भी लिया। इस टेस्ट में यूपी बोर्ड में 60% और सीबीएसई में 70% अंक प्राप्त करने वाली 14 छात्राएं ही भाग ले सकीं। टेस्ट का परिणाम एचसीएल कंपनी द्वारा बाद में घोषित किया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. भारती दीक्षित, प्रो. सुधारानी सिंह, प्रो. अनुज गर्ग, प्रो. एसपीएस राणा, प्रो. उषा साहनी और डॉ. आशीष पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें