फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी भदौड़ा गैंग का दीपक सिद्धू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई मामलों में था वांछित

Thu, 16 Jul 2020 01:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
encounter, police encounter, meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में रोहटा के जंगल मे बुधवार रात 50 हजारी भदौड़ा गैंग के बदमाश दीपक सिद्धू से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया, जबकि बदमाश की गोली से एक दरोगा घायल हो गया। दीपक सिद्धू सरधना में एक हत्या के मामले में वांछित था। लूट, डकैती, हत्या समेत कई अपराधिक मुकदमे दर्ज थे।  

विज्ञापन


रोहटा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात सरूरपुर-लाहौर गढ़ रजवाहे के पटरी पर सरूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार दो बदमाश कुछ राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। सूचना पाकर सीओ सरधना जितेंद्र सरगम के साथ सरूरपुर, सरधना व रोहटा पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई।

इसी दौरान देर रात लगभग 9 बजे के लाहौरगढ़ रजवाहे की पटरी पर पुलिया के पास बदमाश सरूरपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश सीधे पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में घुस गए। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस ने बदमाश की जंगलों में कांबिंग की लेकिन नही मिल सका था। सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश दीपक थाना सरधना के गांव का छबड़िया गांव का रहने वाला था और उस पर पचास हजार रूपये का इनाम था। वह एक माह पूर्व सरधना में हुई अंकुर भारद्वाज हत्याकांड में फरार चल रहा था।

दीपक पर एक दर्जन हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज थे। वारदात के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालांकि इससे पहले ही मारा चुका था। मुठभेड़ में दरोगा अनुज भी घायल हो गया। दीपक भदौड़ा गैंग का सदस्य बताया गया है।  

भदौड़ा गैंग का बदमाश दीपक सिद्धू साथियों के साथ रोहटा में लूटपाट कर रहा था। दीपक पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में दीपक मारा गया। उसके साथियों की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही हैं। दीपक एक शातिर अपराधी था। -अजय साहनी, एसएसपी  
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें