यात्री भी कर सकते हैं शिकायत
अगर किसी यात्री को ट्रेन में बैठने के दौरान दिक्कत हो रही है तो वह भी इसकी शिकायत टीटीई से कर सकता है। टीटीई सामान को देखकर अंदाजा लगा लेगा कि सामान का वजन कितना है। अगर वजन तय सीमा से अधिक पाया गया तो टीटीई सामान पर जुर्माना भी लगा सकता है। कभी भी चेकिंग से बचने के लिए यात्रियोें को अब ट्रेनों में चढ़ने से पहले सतर्क होना होगा।
एयर इंडिया विमान में सामान भार (बिना शुल्क)
प्रथम श्रेणी : 40 किलो
बिजनेस श्रेणी : 35 किलो
इकोनॉमी श्रेणी : 25 किलो
नियम लागू हो गया है
रेलवे के आदेश पर यह नियम लागू हो गया है। जिसका पालन कराने के लिए चेकिंग स्टाफ सामान का वजन तय कराएगा। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक