फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ज्ञान परंपरा संपूर्ण जीवन का है सिद्धांत : तपन

सार

मेरठ स्थित एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में पंच परिवर्तन व्याख्यान माला आयोजित हुई। इसमें विशेषज्ञों ने भारतीय ज्ञान परंपरा की व्यापकता और जीवन में उसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया। कार्यशाला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु महत्वपूर्ण मानी गई।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा ने पंच परिवर्तन व्याख्यान माला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा ने बृहस्पतिवार को एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में पंच परिवर्तन व्याख्यान माला आयोजित किया गया। व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह-प्रचार प्रमुख तपन कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष सरल माधव ने की। व्याख्यान माला के संयोजक व महाविद्यालय के सचिव अरुण खंडेलवाल ने कहा कि स्वदेशी वही है जिसमें किसान की मिट्टी, कारीगर का हुनर और श्रमिक का पसीना मिला हो। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यह पांच दिन की कार्यशाला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण शामिल होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रिया कश्यप ने किया। कार्यक्रम में सुनील गोयल, नवीन सिंगला, कौशल आर्य, अजय अरोड़ा, विवेक वर्मा, शिशु कांत गर्ग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें