भारतीय सेना की सिग्नल रेजिमेंट के एक जवान को जासूसी के आरोप में मेरठ छावनी से गिरफ्तार किया गया है। जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।खुफिया विभाग की टीम ने जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि उस पर पाकिस्तान के लिए जानकारी जुटाने और साझा करने का आरोप है।
A soldier of Indian Army's Signal Regiment has been arrested in Meerut cantonment on the charges of espionage, interrogation is underway.
ताजा जानकारी के अनुसार जवान उत्तराखंड का रहने वाला है। वह दस साल से भारतीय सेना में है। जवान तकरीबन 10 महीनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके अलावा जवान की पाकिस्तान के फोन नंबरों पर भी बात हुई है।
विज्ञापन
अहम जानकारी यह भी मिल रही है कि जवान ने व्हाट्स एप पर सैन्य दस्तावेज साझा किए हैं। आर्मी इंटेलिजेंस को तीन माह पहले जवान के कारनामों की भनक लगी थी। जिसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
गौरतलब है कि 'सिग्नल कोर' सेना को बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके पास सेना की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं। गिरफ्तार किया गया जवान इसी कोर में तैनात था। जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। हालांकि मेरठ छावनी में ऐसा पहली बार है जब किसी जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो।