फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततीना के राशन विक्रेता की दुकान निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ततीना गांव की राशन एजेंसी निरस्त
मवाना। लगभग तीन माह पहले ततीना गांव से कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन पकड़े जाने के मामले में मंगलवार ततीना गांव के राशन विक्रेता की एजेंसी निरस्त कर दी गई। ततीना गांव निवासी कुंवरपाल की गांव में राशन एजेंसी थी। लगभग तीन माह पहले ग्रामीणों ने दुकान से राशन कालाबाजारी के लिए जाते हुए पकड़ लिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की ओर से मामले की जांच करने के बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था तथा स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण में वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद दोबारा स्पष्टीकरण मांगा गया, परंतु एजेंसी संचालक ने दोबारा कोई जवाब नहीं दिया। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से कुंवरपाल की एजेंसी को निरस्त कर दिया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मारा छापा
मवाना। नगर स्थित सुभाष चौक के पास एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने एक दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान एसडीएम मवाना ने दुकान से लगभग छह पव्वे शराब के बरामद किए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें