फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर बोले राजनाथ सिंह, सेना को है खुली छूट,जहां तक जाना है जाए हाथ नहीं बांधेगी सरकार

Sun, 12 Aug 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं बनाती, देश बनाती है। हम चुनाव जीतें, न जीतें पर देश और समाज को नहीं टूटने देंगे। कश्मीर में हमने सेना को खुली छूट दे दी है। कहा है कि जहां तक जाना है जाओ। सरकार हाथ नहीं बांधेगी।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सीधा संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण विश्व में भारत के लिए यह धारणा बन गई है कि अब भारत कमजोर नहीं है। कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है। कांग्रेस एंड कंपनी अविश्वास प्रस्ताव ले आई पर मुंह की खाई। अब कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार चढ़ने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्यार करने पहुंच गए। चिपको आंदोलन शुरू कर दिया, जो गरिमा के खिलाफ था। बोले कि विडंबना यह है कि जो व्यक्ति संसद की गरिमा नहीं जानता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है।
विज्ञापन

कश्मीर में सेना को खुली छूट, अब रोज हो रहा आतंकियों का सफाया

उन्होंने कहा कि बीजेपी फेमिली बेस्ड इंटरप्राइजेज नहीं है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी सरकार के भय के कारण अपराधी अपराध करने से पहले चार बार सोचता है। भारतीय सेना के बारे में बात करते हुए उन्हाेंने कहा कि अब हमारे सैनिक कश्मीर में दो-चार, पांच-सात आठ आतंकवादियों को प्रतिदिन टपका रहे हैं। हमने सेना को खुली छूट दे दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाईं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस है और प्रधानमंत्री जी का भाषण भी होगा। आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। बहुत बलिदान देने पड़े हैं। हम राजनीति भी देश बनाने के लिए करते हैं। भारत को स्वाभिमानी, समृद्धिशाली भारत बनाने के लिए करते हैं। 

समाज को बांटने का प्रयास कर रहा विपक्ष : पांडेय
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि सरकार के कामकाज से बौखलाए कांग्रेस, सपा, बसपा और कई दल निरंतर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश और देश का माहौल विद्वेषपूर्ण बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है। जाति, धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास हो रहा है। आने वाले समय में हमें और चुनौती पूर्ण कार्य करने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें