फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्यू टाउनशिप स्थल पर जोर-शोर से चल रहीं एयर शो की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप स्थल पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। शहर में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के एयर शो के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

आयोजन को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मेडा के जेई शाकिब ने बताया कि एयर शो स्थल पर विभिन्न प्रकार की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। करीब 100 बीघा भूमि में आयोजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एयर शो स्थल तक लोगों के पहुंचने के लिए तीन रास्ते तैयार किए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवागमन में परेशानी न हो। काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंच के अलावा एक बड़ा और खुला पंडाल भी बनाया जाएगा। यहां दर्शकों के बैठने और कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेडा की ओर से लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाएगी। मंच के आसपास वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग प्रवेश और भीड़ प्रबंधन समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें