इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पूरे जोन की पुलिस अपने कार्य में लगी है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी एजेंसी और टीम लगातार नजर रखी हुई है। लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी हो रही है। सोशल मीडिया पर जो गलत कमेंट करेगा उसका खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की खैर नहीं।
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में जुमे की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई है। नमाज के दौरान लोगों ने पाकिस्तान की हरकत की कड़ी भर्त्सना की है, सभी ने ऐसे मौके पर एकजुट होकर विरोधियों को मुंहतोड़ दबाव देने पर बल दिया है।