फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जमीन का टुकड़ा भर नहीं : अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हम सब भारतीय हैं और हमारा भारत केवल जमीन का टुकड़ा भर नहीं, बल्कि जीता-जागता राष्ट्र है। ये विचार बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में एक भारत-श्रेष्ठ भारत एकीकृत संचार एवं लोक संपर्क कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (बिहार) के प्रोफेसर अरुण कुमार भगत ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, मेरठ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारत में पर्याप्त वसुदेव कुटुंबकम की भावना के बारे में बताकर अनेकता में एकता का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा, मान-मर्यादा, रीति रिवाज एवं विश्व बंधुत्व का महत्व समझाया। इस मौके पर तीन दिवसीय पेंटिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता के समापन पर पेंटिंग बनाने वाले 20 विद्यार्थी एवं नारा लेखन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए भाषण के संदर्भ में विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमने अपने देश को स्वयं बांटा है व स्वयं ही विभाजन का आधार बनाया है। हमने स्वयं भारत की सुंदरता एवं संस्कृति को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक नहीं होंगे, तब तक हमारा भारत श्रेष्ठ नहीं होगा।
विज्ञापन

सुभारती विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. डीसी सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मदिवस पर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के रूप में चलाए अभियान के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी शिवानंद, सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ललित कला संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा गुप्ता एवं संकाय के प्राचार्य डॉ. पिंटू मिश्रा एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज करण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें