चीन के खिलाफ पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में बुधवार को जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भी फूंका। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 6
बिजनौर में पुतला फूंका गया
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में शास्त्री चौक पर विहिप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चीन का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
3 of 6
नारेबाजी करते विहिप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीन को चीन की भाषा में जबाब देने का समय आ गया हैं। इस दौरान अनिल चौधरी, मनोज शर्मा, विशाल त्यागी, सुनील वर्मा आदि रहे।
4 of 6
पुतला फूंका गया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने मंगलवार देर रात इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
5 of 6
नारेबाजी करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं।
उधर, बागपत जनपद में नगर के स्यादवाद इंस्टीट्यूट में चाइनीज सामान की होली जलाई गई। स्टाफ ने संकल्प लिया कि अब वह चीन का सामान नहीं खरीदेंगे। दुकानदारों से भी आह्वान किया कि चाइनीज सामान की बिक्री का कार्य न करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें