फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में वायुसेना के हमले के बाद शहीद अजय कुमार के परिवार को मिला सुकून, मां ने कही ये बात

Tue, 26 Feb 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
martyr ajay kumar family
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान अजय कुमार की पत्नी से जब पाकिस्तान मंगलवार तड़के हुई एयर स्ट्राइक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये जो कुछ हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। अभी और भी होना चाहिए। 

विज्ञापन


अजय के पिता वीरपाल सिंह बोले, पाकिस्तान पर जो अटैक हुआ है बहुत सही हुआ है। आज जो हमला हुआ है ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। भारत को अजहर मसूद को मार कर ही पीछा छोड़ना चाहिए।

शहीद अजय की मां ने एयर स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई है। मंगलवार को जवानों ने जो भी कार्रवाई की है बहुत बढ़िया किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वे मेरे लाल है तो आतंकवाद को जड़ से मिटाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार से यही गुजारिश करूंगी कि मेरे बेटों के हाथ खोले जाएं, ताकि पत्थर का जवाब गोली से दिया जाए। हमारे लाल कश्मीर के लिए लड़ रहे हैं, 'कश्मीर हमारा है हमारा ही रहेगा। पाकिस्तान कश्मीर की तरफ आंख उठाकर देखने की जुर्रत कभी न करे।' 
विज्ञापन

पुलवामा हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है और सेना को शाबाशी दी जा रही है। पीओके में आतंकियों के ठिकानों को भारतीय वायुसेना द्वारा नेस्तोनाबूत करने के बाद यूपी के सहारनपुर में घंटाघर चौक पर हिंदू संगठन के लोगों ने खुशी जताई। यहां लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचे लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें