फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के अभिवन अभियान में नारी शक्ति निभाएगी अहम भूमिका, खास होंगे कार्यक्रम

Wed, 07 Aug 2019 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान में शहर की नारी शक्ति हर्षोल्लास के साथ भाग लेंगी। शहर के महिला संगठनों में आजादी के जश्न को सफल बनाने के लिए खासा जोश है। महिलाएं पुष्प वर्षा कर और चौराहों पर सजावट कर इस अभियान में अपना सहयोग देंगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला मोहकमपुर कार्यालय में महिला संगठनों के साथ बैठक हुई। इसमें शहर के विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारियों ने भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि  08 से लेकर 15 अगस्त तक होने वाले सभी आयोजनों में वे पूरा सहयोग देंगी। 08 व 09 अगस्त को तीज क्वीन ऑडिशन में प्रतिभाग करने के साथ आयोजन देखने आएंगी।

10 अगस्त को बाइक रैली में तीन रंग के परिधान में सजकर स्कूटी लेकर रैली में भाग लेंगे। विभिन्न चौराहों पर बाइकर्स पर पुष्प वर्षा भी करेंगी। 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान के लिए चौराहों पर रंगोली बनाएंगी। साथ ही राष्ट्रगान करेंगी। आयोजन में एनसीसी कैडेट्स, जूडो खिलाड़ी, कुश्ती खिलाड़ी, रोड सेफ्टी क्लब के वालंटियर्स भी भाग लेंगे। 
विज्ञापन

ये संगठन यहां रहेंगे मौजूद
सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे बागपत रोड चौराहे पर रंगोली सजाएंगी। बाइक रैली पर पुष्प बरसाएंगी। डॉ. सपना अग्रवाल मंगल पांडे नगर व नई सड़क के चौराहे पर सजावट करेंगी। हिमा कौशिक अपने ग्रुप के साथ सूरजकुंड चौराहे को तिरंगे झंडों व रंगोली से सजाएंगी। योगांजलि संस्था की ममता श्रीवास्तव अपनी 70 योग साधिकाओं के साथ बेगमपुल चौराहे पर सजावट करेंगी। 10 अगस्त को बाइक रैली का स्वागत करेंगी। रोटरी क्लब के प्रीतिश सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे रोड चौराहा व बेगमपुल पर पुष्पवर्षा करेंगे। जैन मिलन महिला से डॉ. मीनाक्षी जैन बाइक रैली में बच्चा पार्क पर पुष्प वर्षा करेंगी।

रेसलर अलका तोमर खिलाड़ियों के साथ मिलकर बाइक रैली में भाग लेंगी। पतंजलि महिला योग समिति की हर्षिता आर्या अपनी योग साधिकाओं के साथ पीवीएस मॉल चौराहे पर रंगोली बनाकर सजावट करेंगी। सामूहिक राष्ट्रगान में सहयोग देंगी। डॉ. विभा नागर रोड सेफ्टी क्लब के वालंटियर्स के साथ प्रमुख चौराहों पर बाइक रैली का स्वागत करेंगी। डॉ. लता कुमार प्रवक्ता शहीद मंगल पांडे कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स के साथ बाइक रैली में माधवपुरम चौराहे पर बाइकर्स का स्वागत करेंगी  व 15 अगस्त को ठीक 10 बजे कॉलेज में राष्ट्रगान कराएंगी। 

वैश्य महासंघ से डॉ. पूनम गुप्ता अपनी टीम के साथ सूरजकुंड चौराहे पर सजावट करेंगी। एलीट क्लब की राधिका गौतम भी टीम के साथ नई सड़क चौराहे पर सजावट करेंगी। योग साधना क्लब की साधना मित्तल व रीना सिंघल सदर दाल मंडी व भैंसाली बस अड्डे चौराहे पर बाइक रैली का स्वागत करेंगी।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. मंजू गुप्ता टीम के  साथ बाइक रैली का स्वागत नई सड़क पर करेंगी। पूनम जैन भी टीम के साथ गांधी आश्रम चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान में सहयोग देंगी। केडी फाउंडेशन की हिना रस्तोगी अपनी टीम के साथ तेजगढ़ी चौराहे पर राष्ट्रगान व सजावट कराएंगी। बेटियां फाउंडेशन की अंजू पांडे अपनी टीम के साथ पीवीएस मॉल पर सजावट करेंगी। सुभारती कॉलेज में फैशन डिजायनिंग की एचओडी डॉ. पूजा गुप्ता भी सदर में टीम के साथ मिलकर सामूहिक राष्ट्रगान कराएंगी। 

सीमा खान मदरसों में 15 अगस्त को ठीक 10 बजे राष्ट्रगान कराएंगी। बुढ़ाना गेट पर सजावट कर रैली का स्वागत करेंगी। संजीवनी महिला क्लब से आईं शिखा गुप्ता तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सदर निवासी वीना अरोड़ा भी अपनी टीम के साथ सदर दाल मंडी व फु हारा चौक पर सजावट करेंगी। अन्नपूर्णा ट्रस्ट की पायल जैन टीम के साथ मिलकर रेलवे रोड चौराहे पर स्वागत करेंगी। आईएमए लेडिज विंग की पूरी टीम ईव्ज चौराहा पर सजावट व रैली का स्वागत करेगी। कराटे एसोसिएशन की नीलम व उनकी टीम बाइक रैली में भाग लेगी।

जैन महिला की पदाधिकारी डॉ. मीनाक्षी जैन तीज क्वीन प्रतियोगिता में टीम के साथ पहुंचेंगी। अमृत कला संस्थान की आकांक्षा शर्मा सेंट्रल मार्केट में रैली का स्वागत करेंगी। राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज खरखौदा की प्राचार्या डॉ. रेखा रानी तिवारी मोदीपुरम पल्हेड़ा में सामूहिक राष्ट्रगान कराएंगी। इस अवसर पर संगीता दोहरे, रीना सिंघल, पूनम लता, मीनाक्षी, मंजू जैन, पूनम, सुमनलता, हिना रस्तोगी शामिल रहीं। 

उद्यमी भी देंगे सहयोग 
मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य भी मां तुझे प्रणाम आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर, विकास जैन, महामंत्री विक्रांत गोयल, गुरमित, अतुलेश शर्मा, पंकज जैन, मनोज वाधवा, सुनील अरोड़ा, राहुल गुप्ता, सुधीर पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें