मेरठ कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. मंजू गुप्ता टीम के साथ बाइक रैली का स्वागत नई सड़क पर करेंगी। पूनम जैन भी टीम के साथ गांधी आश्रम चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान में सहयोग देंगी। केडी फाउंडेशन की हिना रस्तोगी अपनी टीम के साथ तेजगढ़ी चौराहे पर राष्ट्रगान व सजावट कराएंगी। बेटियां फाउंडेशन की अंजू पांडे अपनी टीम के साथ पीवीएस मॉल पर सजावट करेंगी। सुभारती कॉलेज में फैशन डिजायनिंग की एचओडी डॉ. पूजा गुप्ता भी सदर में टीम के साथ मिलकर सामूहिक राष्ट्रगान कराएंगी।
सीमा खान मदरसों में 15 अगस्त को ठीक 10 बजे राष्ट्रगान कराएंगी। बुढ़ाना गेट पर सजावट कर रैली का स्वागत करेंगी। संजीवनी महिला क्लब से आईं शिखा गुप्ता तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सदर निवासी वीना अरोड़ा भी अपनी टीम के साथ सदर दाल मंडी व फु हारा चौक पर सजावट करेंगी। अन्नपूर्णा ट्रस्ट की पायल जैन टीम के साथ मिलकर रेलवे रोड चौराहे पर स्वागत करेंगी। आईएमए लेडिज विंग की पूरी टीम ईव्ज चौराहा पर सजावट व रैली का स्वागत करेगी। कराटे एसोसिएशन की नीलम व उनकी टीम बाइक रैली में भाग लेगी।
जैन महिला की पदाधिकारी डॉ. मीनाक्षी जैन तीज क्वीन प्रतियोगिता में टीम के साथ पहुंचेंगी। अमृत कला संस्थान की आकांक्षा शर्मा सेंट्रल मार्केट में रैली का स्वागत करेंगी। राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज खरखौदा की प्राचार्या डॉ. रेखा रानी तिवारी मोदीपुरम पल्हेड़ा में सामूहिक राष्ट्रगान कराएंगी। इस अवसर पर संगीता दोहरे, रीना सिंघल, पूनम लता, मीनाक्षी, मंजू जैन, पूनम, सुमनलता, हिना रस्तोगी शामिल रहीं।
उद्यमी भी देंगे सहयोग
मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य भी मां तुझे प्रणाम आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर, विकास जैन, महामंत्री विक्रांत गोयल, गुरमित, अतुलेश शर्मा, पंकज जैन, मनोज वाधवा, सुनील अरोड़ा, राहुल गुप्ता, सुधीर पाठक आदि मौजूद रहे।