फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामलीः भाजपा नेता से मिलती-जुलती अश्लील फोटो वायरल, पहले भी मचा था शोर

Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

  • अंतरंग संबंधों की फोटो में भाजपा नेता से मिलती जुलती शक्ल का युवक और महिला
  • भाजपा नेता का इंकार, छवि धूमिल करने की कोशिश बता कही कार्रवाई करने की बात
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में भाजपा नेता से मिलती जुलती शक्ल के एक युवक और महिला की वायरल हो रही अश्लील फोटो ने सनसनी मचा दी है। फोटो में जो युवक दिख रहा है, उसकी शक्ल एक भाजपा नेता से मिलती जुलती है। इसके चलते इसे भाजपा नेता की बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि भाजपा नेता का कहना है कि कंप्यूटर से किसी की भी शक्ल दी जा सकती है। उन्होंने इसे छवि धूमिल करने की कोशिश बताते हुए पुलिस से जांच कराने और कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

इस तरह का फोटो वायरल होने का शोर शनिवार को भी मचा था, रविवार दोपहर को यह फोटो एक-दूसरे के मोबाइलों तक पहुंच रही थी। फोटो किसी होटल का है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि सहारनपुर का है।
विज्ञापन


रविवार शाम को ये मामला काफी सुर्खियों में रहा।  फोटो में नजर आ रहा युवक भाजपा नेता है या कोई और स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जिस भाजपा नेता का होने की बात कही जा रही है वह संगठन से जुड़ा है।  

इस संबंध में जब भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर से बात की गई, तो  उन्होंने भी जानकारी से इंकार किया है। कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी ने ना कुछ बताया है ना ही उन्होंने इस तरह का कोई फोटो देखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें