फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल प्रोजेक्ट: शासन तक पहुंची बात, फिर भी एनसीआरटीसी को जमीन मिलने का इंतजार

Sat, 27 Jun 2020 11:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रैपिड रेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल का सफर कराने के लिए अभी शहर में कई बाधाएं सामने हैं। जिनका अभी निस्तारण किया जाना है। भैंसाली बस अड्डे पर बनाए जाने वाले रैपिड रेल स्टेशन के लिए वर्कशॉप को बाहर किया जाना है लेकिन शासन स्तर तक बात पहुंचने के बाद भी एनसीआरटीसी को जमीन मिलने का इंतजार है। हालांकि, 17 जुलाई को एमडीए की होने वाली बोर्ड बैठक में जमीन का प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस स्थान पर भूमिगत रैपिड रेल स्टेशन बनाए जाने के लिए वर्कशॉप की जमीन ली जानी है। एनसीआरटीसी ने मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट के लिए प्लान तैयार किया था। जिसमें एक ही स्थान से बस और ट्रेन यात्रियों को मिल सकें। हालांकि, एनसीआरटीसी की तरफ से वर्कशॉप के अंदर पाइल लोड टेस्ट किया जा चुका है। एमडीए ने परिवहन विभाग को शताब्दीनगर में जमीन देने के लिए कहा था। यहां वर्कशॉप के लिए साढे़ तीन हेक्टेयर जमीन दी जा रही थी, लेकिन परिवहन विभाग मुफ्त में एमडीए से जमीन मांग रहा है। इस संबंध में शासन स्तर पर और भी वार्ता हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: मेरठ के 86 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार, फेल हों या पास... न हों उदास
विज्ञापन


यह है मामला
एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल के स्टेशन निर्माण के लिए बस अड्डे को ढाई साल के लिए शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया था। वहीं, वर्कशॉप की जमीन में ही एनसीआरटीसी रैपिड स्टेशन बनाएगी। फिलहाल वर्कशॉप, डिपो की करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन एनसीआरटीसी लेगा। वहीं, शताब्दीनगर में वर्कशॉप के लिए साढ़े तीन हेक्टेयर जमीन तलाश की गई थी। इसकी एमडीए ने 35 करोड़ कीमत बताई थी।
विज्ञापन


एमडीए सचिव प्रवीणा का कहना है कि इस बारे में बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी। जिससे रैपिड रेल को अड्डे की वर्कशॉप की जमीन दी जा सके। फाइल तैयार की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें