फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में बढ़ रही जिले की भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन में बढ़ रही जिले की भागीदारी
विज्ञापन

मेरठ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आंसुओं से एक हुई खापों और विपक्षी राजनीतिक दलों के सहारे से गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन की धुरी बन गया है। आंदोलन में किसानों की कम उपस्थिति के लिए जाना जाने वाला मेरठ भी अब सक्रिय हो गया है। यहां के किसान न केवल रोजाना आंदोलन के लिए कूच कर रहे हैं, बल्कि किसानों के लिए भोजन भी लेकर रवाना हो रहे हैं।
रविवार को गांव दौराला से कल्लू, मिंटू अहलावत और सतवीर आदि किसान करीब दो हजार किसानों का भोजन तैयार कराकर अपने साथ लेकर गए हैं। इसके अलावा गांव सुरानी, बफावत, नया गांव, गेसूपुर, जानी, दबथुआ और पाथौली आदि गांवों से भी किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ कच्ची खाद्य सामग्री आलू, प्याज, आटा, चावल आदि लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का आह्वान और रालोद के समर्थन से जिले के किसानों की संख्या आंदोलन स्थल पर बढ़ने लगी थी। ट्रैक्टर परेड में जिले के करीब 300 ट्रैक्टरों के शामिल होने का दावा किया गया था। अब यहां से भी रोजाना दर्जनों ट्रैक्टरों पर सैकड़ों किसानों की मौजूदगी दर्ज होने लगी है।
---फोटो---
किसानों का शोषण बंद करे सरकार: रालोद
मेरठ। मुजफ्फरनगर, मथुरा व बागपत में किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ और जयंत चौधरी को मिले समर्थन से रालोद नेतृत्व गदगद है। वहीं वहीं सपा भी किसान आंदोलन को पूरा समर्थन दे रही है। आंदोलन में दोबारा आई तेजी के बाद रालोद कार्यकर्ता रोजाना बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल हो रहे हैं। गांवों में किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। रविवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर धरने पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार किसानों को बदनाम करने के बजाय तीनों कानून वापस ले। ब्यूरो
---
---फोटो भी है----
सोशल मीडिया से किसान आंदोलन को मिली धार
- राकेश टिकैत के पेज से भावुक होने के दौरान दो वीडियो 13 लाख लोगों ने देखे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाकियू में जान डालने वाले महेंद्र सिंह टिकैत इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके द्वारा सींची हुई भाकियू आज नए रंग में रंग चुकी है। किसान आंदोलन को सोशल मीडिया के हथियार ने जबरदस्त धार दी है। बृहस्पतिवार रात समाप्त होने जा रहे आंदोलन में किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत की भावुक होने की वीडियो ने चंद मिनट में जान डाल दी। पूरे घटनाक्रम के दो वीडियो 13 लॉख लोग देख चुके हैं, जबकि 27 हजार लोग शेयर कर कर चुके हैं।
विज्ञापन

28 नवंबर से कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों को चौधरी राकेश टिकैत के पेज से से भाकियू के कार्यकर्ता को निर्देश मिलते रहे। धरना-प्रदर्शन के दौरान उनके पेज से 470 पोस्ट अपलोड और शेयर को गईं। दिसंबर तक 200 पोस्ट व 31 जनवरी तक 270 पोस्ट अपलोड की गईं। 20 जनवरी के बाद 50 से ज्यादा लाइव आ चुके हैं। किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को मुजफ्फरनगर की महापंचायत का वीडियो भी टिकैत के पेज से अपलोड किया गया है। इसे 4 लॉख 70 हजार लोग देख चुके हैं, 48 हजार लाइक और 12 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें