फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधूरी सड़क बनी मुसीबत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Sat, 16 May 2026 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र में लोग टूटी सड़कों से परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण के नाम पर रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय के समीप स्थित चौराहे से मनोहरपुर कॉलोनी तक 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब एक माह पूर्व शुरू कराया गया था। सड़क खोदने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को इसी अधूरी सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कस्बे के मोनू ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोड़ी डस्ट भरकर मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। जब वह वन विभाग कार्यालय के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रॉली का पहिया उतर गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

स्थानीय बृजमोहन, जितेंद्र, सोहनपाल आदि कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और सुरक्षा इंतजामों के अभाव के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें