फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरीट व्यापारी के घर आयकर का सर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, दिल्ली के अधिकारियों ने की जागृति विहार में कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार सेक्टर सात निवासी कंकरीट व्यापारी के घर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने सर्च किया। कार्रवाई में हरियाणा और दिल्ली नंबर की गाड़ियां शामिल थीं।
विज्ञापन

घर में कंकरीट व्यापारी की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू रहते हैं। व्यापारी का बेटा पूरा कारोबार देखता है। शुक्रवार सुबह व्यापारी के घर आयकर की टीम पहुंची। पूरे दिन सर्च अभियान चला। घर से किसी के बाहर न निकलने पर शनिवार को पड़ोसियों को संदेह हुआ। लोगों ने जानकारी करने का प्रयास किया। रात 9:00 बजे तक आयकर की छापे की बात पूरे जागृति विहार क्षेत्र में फैल गई। व्यापारी से किसी का भी संपर्क नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार के किसी भी सदस्य से बातचीत कराने से इनकार कर दिया। शनिवार देर रात तक कार्रवाई जारी रही। इस बीच कई अन्य गाड़ियां भी पहुंचीं। मेडिकल थाना पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। मेरठ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि अब विभागीय कार्रवाई पर परिवर्तन हो गया है। टीम सेंट्रल कमेटी के द्वारा भेजी जाती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं होती है। आवश्यकता होने पर ही स्थानीय टीम को शामिल किया जाता है। इससे पूर्व भी जागृति विहार में एक बिल्डर और शहर में सराफ व्यापारी के यहां छापेमारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें