फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-शामली में IT की ताबड़तोड़ छापेमारी, नकदी समेत ये सब मिला

Fri, 01 Dec 2017 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की टीम ने बृहस्पतिवार को वेस्ट यूपी के मेरठ और शामली जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम के साथ पुलिस समेत पीएसी फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिलने पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पूर्व चेयरमैन के घर पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे छापामारी की। छापे के दौरान मकान से करीब ढाई करोड़ रुपये नकदी और करीब सवा करोड़ रुपये की जेवरात मिलने की आशंका जताई गई है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर व्यापारी के बेटे की सेहत बिगड़ गई। घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रही।

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग के कमिश्नर योगेश नैय्यर के नेतृत्व में गाजियाबाद और मेरठ से आयकर विभाग की टीम शामली पहुंची। पुलिस और पीएसी के साथ टीम ने शहर के जवाहरगंज मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय रमेशचंद गुप्ता के मकान को घेर लिया। मकान में रमेशचंद गुप्ता के भाई सतीश चंद, राहुल पुत्र सतीश चंद तथा महिलाएं भी मौजूद थीं। परिवार के सभी लोगों को मकान में नजरबंद कर दिया गया। किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसके बाद मकान के अंदर टीम ने छानबीन प्रारंभ कराई। दोपहर में आयकर विभाग की टीम ने ताले खोलने वाले कारीगर को बुलवाया। कारीगर की मदद से मकान के अंदर अलमारी और अन्य गोपनीय तालों को खुलवाया गया। इसके अलावा बेड, सोफे आदि खोलकर भी छानबीन की गई। छापे की सूचना पर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे। टीम ने दो बार में चार लोगों को अपने साथ मकान में ले जाकर छानबीन की कार्रवाई दिखाई, जिसके बाद व्यापारियों को लौटा दिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों को व्यापारी के अकूत संपत्ति के बारे में इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई की गई। टीम में शामिल अन्य अधिकारियों ने इस मकान के अलावा कैराना रोड स्थित गगन बैंक्वेट हाल तथा मुर्गी फार्म पर भी छापा मारा। इन फर्मों में रमेश चंद गुप्ता के परिवार की साझीदारी बताई जाती है। छापे में करीब ढाई करोड़ रुपये नकदी और सवा करोड़ रुपये की जेवरात के अलावा कुछ अहम दस्तावेज मिले है। इस संबंध में टीम ने अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। टीम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारी के बेटे की सेहत बिगड़ी
छापे के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर ही सतीश चंद गुप्ता के बेटे राहुल गुप्ता की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक को बुलाकर राहुल के स्वास्थ्य का चेकअप कराया गया, लेकिन टीम ने उन्हें घर से बाहर ले जाने से इंकार कर दिया। शाम करीब छह बजे जब राहुल की हालत बिगड़ने लगी, तो एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजवाया गया।

पढ़ें : देवबंद में ATS की छापेमारी, संदिग्ध की तलाश में होटल खंगाला
विज्ञापन

कई जगह है इस परिवार की प्रापर्टी

आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
रमेशचंद गुप्ता 1971 में नगर पालिका परिषद शामली के सभासद चुने गए थे। इसी दौरान वह पालिका उपाध्यक्ष चुने गए और फिर 1974 तक चेयरमैन रहे हैं। इस परिवार की शामली में नेहरू मार्केट और गेंदामल मार्केट में 50 से ज्यादा दुकानें हैं। मालूम चला है कि मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर में हाईवे किनारे करीब 500 बीघे के फार्म हाउस में भी इस परिवार की साझीदारी है। उसी फार्म हाउस के कुछ हिस्से का बैनामा करीब आठ माह पूर्व कराया गया था, जिसके चलते अनुमान है कि उसी से यह परिवार आयकर विभाग के रडार पर आया।

वहीं टीम ने मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित बलवंत एंक्लेव कॉलोनी में मकान नंबर डी 7 प्रॉपर्टी डीलर मुकेश गिरी के मकान पर छापेमारी की। इनकम टैक्स का छापा लगते ही हड़कंप मच गया। मेरठ और गाजियाबाद से टीम आई।

बताया जा रहा है कि मुकेश गिरी ने 100 नंबर पर सूचना दी थी कि घर में बदमाश घुस आए हैं, जिसके बाद 100 नंबर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन जांच के बाद सामने आया कि बदमाश नहीं बल्कि इनकम टैक्स की छापेमारी का मामला है। गाजियाबाद और मेरठ की टीमे ने संयुक्त रूप से छापेमारी शुरू की। मुकेश गिरी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। टीम ने कई दस्तावेज और अन्य जानकारी प्राप्त की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें