फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिटी बसों की बढ़ेगी आय, बंद होंगे ई-रिक्शा, ऑटो, बनाई गई नई कार्य योजना

Wed, 14 Dec 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सिटी बसों के घाटे को कम करने के लिएकमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने योजना तैयार की। बैठक में सिटी बसें मेरठ से मवाना, परतापुर और रामराज के लिए चलाने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
jam in meerut - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सिटी बसों के घाटे को कम करने के लिए कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने योजना तैयार की। उन्होंने मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. के निदेशक मंडल की 24वीं बैठक में कहा कि ट्रायल के तौर पर किसी एक रोड के ई-रिक्शा और ऑटो बंद किए जाएं। वहां पर केवल सिटी बसें चलाई जाएं। उसी के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाए। ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन मवाना व सरधना में बनाया जाए। लोहिया नगर चार्जिंग स्टेशन से बस को 24 किमी. अतिरिक्त चलना होता है, जो घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

विज्ञापन


आयुक्त सभागार में हुई बैठक की कमिश्नर ने बैलेंस सीट को देखकर घाटा रोकने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन लोहिया नगर में हैं, जहां से बसों को बेगमपुल तक आने-जाने में 24 किमी. चलना पड़ता है। ऐसे में 67 रुपये प्रति किमी. के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है। इस नुकसान को रोकने के लिए अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन बनाने की जरूरत है। उन्होंने मवाना और सरधना में चार्जिंग स्टेशन की जरूरत बताई।

यह भी पढ़ें: Baghpat: घर-घर मुर्दे की चारपाई ढूंढ रही पुलिस, पीड़ित बोला- कैसे मिलेगी बेटी की आत्मा को शांति

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि डीएम चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन मुहैया कराएंगे। आय को बढ़ाने देने के लिए बतौर ट्रायल तय किया कि शहर के एक रास्ते को नो ई-रिक्शा जोन बनाकर सिटी बसों का संचालन किया जाए। यदि लोगों को सहूलियत और पर्याप्त सवारियां मिलती हैं, तो उसे नियमित किया जाए।

टीओडी प्रोजेक्ट के तहत बन रहे चार आरआरटीएस प्रोजेक्ट स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के बारे में चर्चा की। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा, आरटीओ प्रशासन हिमांशु तिवारी मौजूद रहे।

फिलहाल परतापुर व रामराज के लिए नहीं चलेंगी बसें
बैठक में सिटी बसें मेरठ से मवाना, परतापुर और रामराज के लिए चलाने पर मंथन हुआ। रोडवेज की तरफ से कहा गया कि आरआरटीएस का काम होने की वजह से परतापुर के लिए बस नहीं चलाई जा सकती है। रामराज के लिए बसें चलाने की भी स्थिति नहीं है, क्योंकि रोड खराब है। मवाना के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था पर 21 को मंथन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मंडलायुक्त ने 21 दिसंबर को बैठक बुलाई है। प्रशासनिक अधिकारी शरद गुप्ता की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि बैठक आयुक्त सभागार में होगी। इसमें डीएम, एसएसपी, नगर निगम आयुक्त, एमडीए उपाध्यक्ष आदि को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें