फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत मामले में इत्तेफाकिया हादसे की तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की मौत मामले में इत्तेफाकिया हादसे की तहरीर दी
विज्ञापन

सरधना। इंचौली स्थित पेपर मिल में मंगलवार रात किशोर की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। बुधवार रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के वक्त परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बाद में परिजनों ने इत्तेफाकिया हादसे की तहरीर दी है।
गुजरान गेट निवासी सौराज का भाई बबली इंचौली के निकट स्थित एक पेपर मिल में काम करता है। मंगलवार को सौराज का बेटा कुलदीप (16) चाचा के पास पेपर मिल में गया था। बताया गया कि पेपर गलाने वाले गड्ढे में कुलदीप गिर गया। उसे मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कुलदीप के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए शव थाने लेकर जा पहुंचे और हंगामा किया। थाना प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और तहरीर पर जांच कराने का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन शांत हुए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। रात में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा मौत का कारण
सरधना थानाध्यक्ष बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोर की गड्ढे में गिरकर पानी में डूबने से मौत होने के मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। बाद में उन्होंने इत्तेफाकिया हादसे की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें