फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर कॉलेज में लूट, एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर कॉलेज में लूट, एक बदमाश दबोचा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव जाहिदपुर स्थित माया देवी इंटर कॉलेज में बुधवार रात दीवार फांदकर घुसे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। मारपीट कर उसे मरणासन्न अवस्था में कर लोहे का स्क्रैप, कागजात, पंखे व अन्य सामान लूट लिया। होश आने पर चौकीदार ने गांव में सूचना दी, जिस पर ग्रामीण मौके की ओर दौडे़। फायरिंग करते बदमाश भाग निकले, जबकि एक बदमाश को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। चौकीदार ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ के जेल चुंगी निवासी निखिल तोमर पुत्र बीएस तोमर ने बताया कि उनका जाहिदपुर में माया देवी इंटर कॉलेज है। जिसमें गांव जाहिदपुर निवासी छिद्दा सिंह (70) चौकीदार है। बुधवार छिद्दा सिंह स्कूल में ड्यूटी पर था। रात करीब एक बजे कॉलेज की दीवार फांदकर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश कॉलेज में घुस गए तथा चौकीदार को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने चौकीदार से कॉलेज के कार्यालय की चाबी मांगी, जिस पर उसने चाबी होने से इनकार किया। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई करते हुए उसे मरणासन्न अवस्था में कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने कार्यालय का जंगला तोड़कर अंदर घुस गए तथा जरूरी कागजात सहित छत के 30 पंखे, जनरेटर का अल्टरनेटर, बैटरी व थ्री व्हीलर की बैटरी, लोहे का स्क्रैप लूट लिया। चौकीदार होश आने पर गांव में पहुंचा तथा ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। गांव जाहिदपुर से सैकड़ों लोग कॉलेज की ओर दौड़े। बदमाश कॉलेज के पीछे की दीवार फांदकर लोगों पर फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते भागने लगे। भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। चौकीदार को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
मामला डकैती का, लूट की तहरीर ली
संस्था के मालिक निखिल तोमर के अनुसार, चौकीदार ने बताया कि घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे। जब तहरीर में बदमाशों की संख्या खोलनी चाही तो पुलिस ने केवल तीन बदमाशों को ही घटना में शामिल होने दबाव बनाया। डकैती के बजाय पुलिस ने लूट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जल्द मामले का खुलासा होगा
पीड़ित पक्ष ने तहरीर में केवल तीन बदमाशों का ही होना दर्शाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ चल रही है। जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा। - बृजेश कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें