उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का शनिवार को लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पीएसओ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित जानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका मथुरा एनएच-2 के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह आईसीओ में भर्ती हैं।
अमित जानी की स्कॉर्पियो यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया जाता है कि मथुरा के थाना सुरीर इलाके में टायर फटने से हादसा हुआ। इस हादसे में अमित जानी के पीएसओ की मौत हुई। सभी तीन घायलों को मथुरा के निजी अस्पताल में कराया भर्ती गया। जानकारी मिल रही है कि शिवपाल यादव लखनऊ से मथुरा के लिए निकल गए। अमित जानी को जेएनयू स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार पर हमले के मामले में जेल भेजा गया था। उसने लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़ने की घटना को भी अंजाम दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/