फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : ट्रक में जा घुसी बाइक, दो की मौत, एक घायल

Mon, 13 Nov 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे एनएच-58 पर आज सुबह शोभापुर के पास कोहरे की धुंध में बाइक सवार तीन छात्रों की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। जिसमें दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक छात्र कृष्णा पबिल्क स्कूल और दूसरा एमपीएस का था। तीनों कक्षा 11वीं के छात्र हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मृत दोनों छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। सड़क हादसे का शिकार हुए छात्र ऋतिक का फाइल फोटो और घर के बाहर गमगीन बैठे रिस्तेदार व परिजन।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें