फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Wed, 12 Nov 2025 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सहकारी समिति के नव निर्माण भवन का उद्घाटन करते हुए। (स्त्रोत समिति) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में ग्रामीण किसान सेवा सहकारी समिति गडीना के नवनिर्मित भवन का कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन व सहकारी समिति के चेयरमैन तनजैब चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया ।
विज्ञापन

गोदाम का निर्माण कार्य सहकारिता विभाग के द्वारा ग्रामीण भंडारण योजना के तहत 18 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। समिति के सचिव श्रीपाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को आय व्यय का ब्योरा दिया। उन्होंने ऋण वितरण के बारे में भी जानकारी दी। चेयरमैन तनजैब चौधरी ने समिति का पुराना बकाया वसूली में सहयोग दिए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सहकारी समिति के अकाउंटेंट हसीन अहमद, शशांक कुमार अग्रवाल,शिवओम शर्मा, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अब्दुल समद,अशोक भारती , इमरान सैफी, जयकार, विजय पाल, आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें