रोहटा। विकास खंड रोहटा के गांव सलाहपुर और पूठखास में शनिवार को सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विधायक ने सलाहपुर गांव में मुख्य सड़क तक जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग जो कि 10 लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित हुआ है, का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही गांव के एक अन्य मार्ग का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर अब्दुल कय्यूम, हाफिज नजर मोहम्मद, शहजाद पूठ, माजिद प्रधान, शाहनवाज, शाहरुख खान, आबिद, नौशाद प्रधान, अख्तर मुनीम, बाबा निसार, हसीन, शोएब, शान मोहम्मद, हसन खान और आमिर मौजूद रहे।