फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों के कल्याण के लिए मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
गन्ना सहकारी समिति मेरठ पर किसान आयोजित किसान मेले में किसानों को विभिन्न लाभार्थी योजना की जान
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ पर किसानों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए सोमवार को किसान मेले का शुभारंभ किया। यह मेला पांच दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। मेले के प्रथम दिन काफी संख्या में गन्ना उत्पादक किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति पर गन्ना और चीनी उद्योग से जुड़े किसानों के लिए भव्य कृषक मेले का शुभारंभ किया जिसमें गन्ना विकास समिति सचिव मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य सभी गन्ना किसानों को सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना शामिल हैं। इससे किसान खुद को और अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
समिति सचिव ने बताया कि मेला 10 जुलाई तक गन्ना विकास समिति मेरठ के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। मेले के शुभारंभ पर क्षेत्रीय किसानों का समूह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव, क्षेत्रीय चीनी मिलों के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, अतुल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें