फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को सम्राट कॉलोनी में व्यापारी पर गोलियां चलाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को सम्राट कॉलोनी में व्यापारी पर गोलियां चलाई, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की सम्राट कॉलोनी में बुधवार आधी रात एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी पर गोलियां चला दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले व्यापारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सम्राट कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी अश्वनी ने आरोप लगाया कि उसके घर के सामने एक व्यापारी ने गाड़ी खड़ी कर दी। अश्वनी अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गए थे। देर रात लौटे तो उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर आपत्ति जताई। दोनों व्यापारियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अश्वनी ने आरोप लगाया कि दूसरे व्यापारी ने उसके ऊपर कई राउंड गोलियां चलाई। सूचना पाकर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यापारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इस मामले में एक पक्ष ने नौचंदी थाने में आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें