फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में चॉकलेट-डे पर छात्रा से छींटाकशी करने वाले आरोपी की दुकान बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छींटाकशी के आरोपी की दुकान बंद कराई
विज्ञापन

मेरठ। चॉकलेट डे पर एनएएस कॉलेज में छात्राओं से छींटाकशी करने के आरोपी नौशाद की बुधवार को पूर्व पार्षद वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने दुकान बंद करा दी। पुलिस द्वारा आरोपी पर सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई करने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएएस कॉलेज में नौशाद और उसके दोस्त आकाश ने छात्राओं के साथ छींटाकशी की। कॉलेज के शिक्षकों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपियों पर हल्की कार्रवाई करने पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने थाने पर हंगामा किया था। आरोपी नौशाद की शास्त्री नगर तिरंगा चौक के पास एवन हेयर सैलून के नाम से दुकान है। बुधवार को नौशाद ने दुकान खोली तो भाजपा नेता वीरेंद्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और दुकान बंद करा दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले की दुकान शास्त्री नगर में नहीं चलने देंगे। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। इससे पहले बखेड़ा होता नौशाद दुकान बंद करके मौके से चला गया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें