फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कहीं हेल्पलाइन ही चालू नहीं तो कहीं छह माह से पर नहीं आई कॉल

Fri, 09 Aug 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भले ही लोगों की मदद के लिए विभागवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हो मगर स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग में जहां हेल्पलाइन नंबर ही चालू नहीं है वहीं, आपदा विभाग में पिछले छह माह से कोई शिकायतें ही नहीं पहुंची। जबकि बिजली, फायर, पुलिस के हेल्पलाइन काल तुरंत ही रिसीव हुई। हेल्पलाइनों पर कम कॉल आने का प्रमुख कारण हेल्पलाइन के प्रचार प्रसार का अभाव भी है। जिले में हेल्पलाइनों की वर्तमान स्थिति को लेकर महबूब अली की रिपोर्ट.....
विज्ञापन

नगरपालिका में हेल्पलाइन नंबर चालू, शिकायतें नहीं मिलती

नगरपालिका शामली में हेल्पलाइन नंबर 01398-250049 चालू हालत में है। हेल्पलाइन नंबर पर कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली व पानी संबंधी शिकायतें आई, लेकिन आम नागरिकों की समस्याओं से संबंधित शिकायतें पिछले छह माह से अधिक समय से नहीं आईं। नगरपालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का कहना है कि पालिका का हेल्पलाइन नंबर चालू है।



जिला अस्पताल में नहीं है हेल्पलाइन नंबर

जिला अस्पताल में पिछले काफी समय से हेल्पलाइन नंबर चालू नहीं है। अगर किसी को कोई समस्या होती है तो सीधे चिकित्सक से संपर्क किया जाता है। डॉ. अशोक कुमार, डॉ अतुल बंसल ने बताया उनके पास पिछले कुछ समय से सर्पदंश को लेकर कॉल बढ़ी है। पिछले एक माह से हर रोज छह से सात कॉल आ रही है। काल पर वे झाड़-फूंक के बजाए इलाज कराने की बात कहते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में भी हेल्पलाइन नंबर नहीं है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर अभी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन पर शिकायतें नहीं

आपदा प्रबंधन विभाग का 01398-270203 हेल्पलाइन नंबर है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ ने टूटी सड़क की शिकायतें जरूर की थी। अब शिकायतें नहीं आ रही। आपदा से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं कर रहा।

बिजली विभाग में हर रोज पहुंच रही 100 शिकायतें
बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 919330951 जारी किया हुआ है। कर्मचारी जंग बहादुर ने बताया कि हर रोज सौ से अधिक शिकायतें मिल रही है। जिनमें सबसे अधिक बिजली फाल्ट की होती है।
पड़ताल के दौरान इन हेल्पलाइन का नंबर नहीं लग सका
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपदा हेल्पलाइन 1070 पर कई बार काॅल की गई मगर रिसीव नहीं हुई। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर 101 और शामली के कोतवाली, कांधला, कैराना, थानाभवन, बाबरी, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता थाने पर कॉल रिसीव होते ही कर्मचारी ने कहा सर, क्या मदद कर सकता हूं।
दिव्यांग हेल्पलाइन पर पहुंच रही हर रोज 300 शिकायतें
दिव्यांगजन विभाग ने 8791491011 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी के अनुसार हर रोज व्हाट्सएप पर 300 से अधिक शिकायतें पहुंच रही है, जिनमें सबसे अधिक कॉल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करने वालों की होती है।
हेल्पलाइन नंबरों का होना चाहिए प्रचार प्रसार
शहर के नौकुआं रोड के रहने वाले वैभव कुमार का कहना है कि हेल्पलाइन नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होना चाहिए। लोगों को हेल्पलाइनों के बारे में जानकारी नहीं है।
आशुतोष धनकड़ का कहना है कि बंद हेल्पलाइन जल्द शुरू होनी चाहिए। हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार होना चाहिए।

सभी विभागों में हेल्पलाइनों को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी विभाग में लापरवाही बरती जा रही है तो जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, डीएम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें