फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग के नाम पर धर्मांतरण, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

Wed, 30 Aug 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
सत्संग के नाम पर धर्मांतरण का खेल
विज्ञापन
बिजनौर में नहटौर के गांव करीमपुर में सत्संग में बीमारी दूर करने का झांसा देकर लोगों का धर्मांतरण करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं कुछ हिन्दू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को किसी तरह शांत करा दिया। आरोप है कि सत्संग के नाम पर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सैनी समाज के लोगों में इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इससे पूर्व भी गांव हरगनपुर में सत्संग कर लोगों को धर्मांतरण करने को लेकर हंगामा हो चुका है। धर्मांतरण के मामले को लेकर बुधवार को हिंदू संगठन लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। सीओ धामपुर मामले की जांच कर रहे हैं। सत्संग में धर्मांतरण करने के आरोप में हिरासत में लिए तीनों लोगों का पुलिस ने शांति-भंग में चालान किया।  

उल्लेखनीय है कि साध्वी रेप केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई। अर्श से फर्श पर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब सुनारिया जेल का कैदी नंबर 8647 है। सजा होने से पहले वह हवालाती नंबर 1997 था। राम रहीम को जेल की अप्रूव सेल में रखा गया है। यह सेल बेहद सुरक्षा के बीच है। सजा होने के बाद से राम रहीम गुमसुम है। जब रात को जेल प्रशासन की तरफ उसे उन्हें खाना परोसा गया तो उन्होंने खाने से इनकार कर दिया। खाना परोसने वाले व्यक्ति से राम रहीम ने कहा कि आज उन्हें भूख नहीं है। खाने से इनकार करने के बाद वह सेल में घूमते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने किसी से कोई बातचीत नहीं की। राम रहीम ने अपने वकीलों से भी ज्यादा बात नहीं की। हालांकि जेल जाने से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई गई थी। तब वह मेडिकल तौर पर फिट थे। राम रहीम को रात को ही कैदियों के कपड़े भी दे दिए गए। अब वह आम कैदियों की तरह जेल में रहेंगे। उन्हें किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें