फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सड़कों पर बारातों की एंट्री, वाहनों की नहीं   

Sun, 18 Feb 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली रोड हो या शहर की मुख्य सड़कें। चौतरफा जाम ही जाम। लगता है कि इन सड़कों पर बारात की एंट्री है, वाहनों की नहीं। शनिवार को ऐसा ही हाल एनएच-58 समेत कई मार्गों पर देखने को मिला। पुलिस की हालत बेहद खस्ता है। शादियों के बैंडबाजों को रोकने में पुलिस-प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। जिसके चलते शनिवार को कई जगहों पर भीषण जाम रहा। 
विज्ञापन

एनएच-58 हाइवे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। सुबह करीब 10 बजे दिल्ली रोड स्थित मोदी मंदिर से गोविंदपुुरी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने के लिए एक या दो कट पर यातायात पुलिस खड़े दिखाई दिए। लेकिन वे फंसे वाहनों को नहीं निकाल पाए। उधर, मुरादनगर में सुबह करीब आठ बजे ही रावली रोड तिराहे कट पर जाम लग गया। 
जाम लगने का कारण रावली रोड कट के पास पुलिया निर्माण है। यहां रोजाना जाम लगता है। वाहनों के बीच एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां भी फंसी नजर आईं। चालकों ने वाहन गंगनहर पटरी और पाइप लाइन मार्ग से निकलने की कोशिश की। शाम को जाम खुलने के बाद वाहन निकलने लगे। एसओ मुरादनगर रनवीर सिंह यादव का कहना है कि रविवार की छुट्टी के चलते शनिवार को हाइवे पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहा।
विज्ञापन


बैंडबाजे बजते रहे और देखती रही पुलिस 
शाम को शहर की प्रमुख सड़कों पर सड़कों पर बैंडबाजे बजते रहे और जाम लगता रहा। पुलिस केवल तमाशा देखती रही। दिल्ली रोड पर कई जगहों पर जाम लगा। घंटाघर, बुढ़ाना गेट, शाहपीर गेट समेत कई जगहों पर शाम को जाम की विकट स्थिति थी। लोग जाम से जूझते रहे। वाहनों की लंबी लाइनें लगी थीं। बेबस पुलिस सिस्टम सड़कों से शादियों के बैंडबाजे बंद नहीं करा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें