फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक पैंठ के विरोध में बोर्ड बैठक वाले स्थान की व्यापारियों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
आर ओ प्लांट जहां पालिका की बोर्ड बैठक होनी थी तालाबंदी कर धरना देते व्यापारी व साइड में खडे चार - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मवाना। साप्ताहिक पैंठ के विरोध में व्यापारियों द्वारा तालाबंदी किए जाने के कारण नगर पालिका की बोर्ड बैठक नहीं हो सकी। बाद में नगर पालिका के सभागार में बैठक कर पहलगांव में मारे गए टूरिस्टों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। अब बैठक 25 अप्रैल को होगी। वहीं व्यापारियों ने कहा कि किसी भी हालत में पैंठ नहीं लगने दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि जो सभासद पैंठ के पक्ष में हैं, उनको भी देखा जाएगा। दूसरी ओर, पैंठ में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने तहसील में सांकेतिक धरना देकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। जिसमें साप्ताहिक पैंठ लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

साप्ताहिक पैंठ के संबंध में बुधवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक आरओ प्लांट के ऊपर बने सभागार में होनी थी, लेकिन बैठक शुरु होने से पहले ही साप्ताहिक पैंठ का विरोध कर रहे व्यापारी एकत्र होकर वहां पहुंच गए और धरना देते हुए तालाबंदी कर दी। बैठक में शामिल होने पहुंचे सभासद तालाबंदी और व्यापारियों का धरना देख लौट गए।
इसके बाद नगर पालिका सभागार में बैठक कर पहलगांव में आतंकी हमले में मारे गए टूरिस्टों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और बैठक स्थगित कर दी। बैठक के बारे में व्यापारियों को भनक लगी तो वह नगर पालिका पहुंच गए, जहां काफी देर तक गहमा गहमी रही। व्यापारियों ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी हाल में साप्ताहिक पैंठ नहीं लगने दी जाएगी। जो सभासद साप्ताहिक पैंठ के पक्ष में आएगा, उनको भी देखा जाएगा। व्यापारियों की कुछ सभासद पतियों से जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने बताया कि बैठक में राज्यमंत्री दिनेश खटीक को आना था, जो पहलगांव में हुए हमले के कारण नहीं आ सके। अब 25 अप्रैल को बैठक होगी, जिसमें निर्णय लिया जाएगा। वहीं चार-पांच सभासदों ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं।

दूसरी ओर, साप्ताहिक पैंठ में दुकान लगाने वाले दुकानदार भाजपा नेता आकाश गुर्जर के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और दो घंटे धरना देने के बाद तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि ठेका समाप्त होने के बाद से साप्ताहिक पैंठ नहीं लग पा रही है। उनके पास आय का कोई और साधन नहीं है। वह लोग काफी परेशान हैं। ज्ञापन में ठेका छुड़वाकर पैंठ लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें