फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में भारी वाहन लगा रहे जाम

Wed, 14 Feb 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहन दौड़ रहे हैं। जिन स्थानों पर भारी वाहनों को रोकने की ड्यूटी लगाई थी, वहां पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पा रही है। ऐसे पर शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। 25 दिसंबर से इसका सख्ती से पालन होने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ और हादसों में भी कमी आई। लेकिन गढ़ रोड और हापुड़ रोड की तरफ से नो एंट्री के समय भारी वाहन घुस रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड पर दोपहर एक बजे से तीन बजे और शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक नो एंट्री का समय निर्धारित किया था। इस समय में यदि ट्रक या अन्य भारी वाहन घुसे तो उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

दिल्ली रोड पर दौड़ते हैं वाहन
मंगलवार दोपहर शॉप्रिक्स मॉल से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ ट्रक दौड़ रहे थे। यही हाल शाम को छह बजे रहा। भारी वाहनों से दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर जाम लगता है। बिजली बंबा तिराहा, मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने ट्रक जाम का कारण बन रहे हैं। 
विज्ञापन


अवैध कट पर कोई कार्रवाई नहीं
दिल्ली रोड पर अवैध कट भी मुसीबत बने हैं। डिवाइडर के इन अवैध कटों पर ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पीडब्लूडी के  अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। इन अवैध कटों से ट्रक जाम लगाते हैं।

नो एंट्री के समय ट्रक घुसने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में टीआई और थाना पुलिस से जवाब मांगा जाएगा। यदि पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें