जांच के बाद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में दिलशाद, अनीस और शहजाद में बताया कि वह संसार और सलमान के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में सड़क के किनारे व खाली प्लॉट में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की रेकी करते थे। रात में ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसे वरुण और भूपेंद्र को सस्ते दामों में बेच देते थे। अब तक की जांच में करीब 20 ट्रैक्टर चोरी की बात सामने आई है।
एडीसीपी के मुताबिक नोएडा और दिल्ली-एनसीआर से ट्रैक्टर चोरी कर आरोपी किसी सुनसान सड़क पर या किसी बड़े नाले के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा कर देते थे। गिरोह के दो आरोपी ग्राहकों की तलाश में जुट जाते थे।
दिलशाद के खिलाफ मेरठ और नोएडा के अलग-अलग थाने में नौ, अनीस के खिलाफ दो, शहजाद,वरुण और भूपेंद्र के खिलाफ एक-एक केस दर्ज है। दिलशाद समेत उल्लू गिरोह के कई बदमाश पूर्व में जेल जा चुके हैं।