फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में भाकियू ने बिजली समस्याओं पर एसडीओ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
एस डी ओ विद्युत से बात करते भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिजली निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शनि प्रताप के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। पदाधिकारियों और किसानों ने एसडीओ रामजन्म को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बिजली और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। इसमें ढिकौली कॉलोनी में जर्जर खंभे बदलने, ढिकौली निवासी ऋषिपाल सिंह के गलत बिजली बिल में सुधार की भी मांग और जेई की कार्यशैली में सुधार लाने पर जोर दिया। गांव भिडवारा के सनी पर दर्ज एफआईआर समाप्त कराने की मांग की गई। गांव कौल निवासी मंगल सिंह के नाम में संशोधन कराने की मांग भी ज्ञापन में थी। एसडीओ ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ठाकुर शनि प्रताप ने कहा कि संगठन किसानों और जनता के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।

एस डी ओ विद्युत से बात करते भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें