फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मैनापूठी में बराती व घरातियों में हुई जमकर मारपीट, ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रविवार को बरात में आए युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हंगामा बढ़ने पर बरातियों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान करने में लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मैनापूठी गांव में रविवार को गांव हुसैनपुर मुजफ्फरनगर से बरात आई थी। बताया कि बराती पक्ष के कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हंगामा और मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बरातियों के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों की घेराबंदी की, लेकिन वह भाग निकले। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बरात में आए युवकों को वहां से सुरक्षित निकाला। जमा भीड़ को लाठी फटकार कर भगाया। समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि बरात में आए युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप था। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें