फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में छात्रों की पहल, पढ़ाई के साथ प्रतिभाओं की भी परख

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में छात्रों की पहल, पढ़ाई के साथ प्रतिभाओं की भी परख
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में छात्र-छात्राओं ने नई पहल की है। विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्रों ने स्टूडोमैट्रिक्स नाम से रचनात्मक छात्र समूह का गठन किया है। एक सप्ताह में इसके माध्यम से नौ प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। स्टूडोमैट्रिक्स का गठन करने वालों में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। केएल इंटरनेशनल स्कूल के हेड बॉय फलित सिजरिया ने अन्य स्कूलों के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों के साथ इसकी शुरुआत की है। इस समूह का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल और स्कूल के बाहर अनुशासन, संस्कार, नई प्रतिभाओं का सृजन, सोई हुई प्रतिभाओं के प्रगटीकरण के मार्ग प्रशस्त करना है।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
छात्र-छात्राओं के बीच नौ प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, पेंटिंग प्रतियोगिता, ड्रामा, गायन, पैनल डिस्कशन, ध्वनि वाद्य यंत्र वादन, फोटोग्राफी, नृत्य, निबंध लेखन, कविता लेखन, कला एवं क्राफ्ट, पब्जी एवं ऑनलाइन मॉडल यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता होंगी। इनमें हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राएं लिंक bit.ly/StudomatrixBrochure पर जाकर रजिस्टर करा सकते हैं। दो दिन में विभिन्न जिलों व प्रदेशों के 1000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

उचित विषय चुने
इशिता सिंह फौजदार, स्पर्श रस्तोगी की तरफ से साहित्यिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वेजिंग वर्ल्ड नामक प्रतियोगिता का संयोजन किया है। जिसमें आर्टिकल एवं कविता होगी। निबंध प्रतियोगिता में ‘दक्षिण-पूर्व एवं एशिया के संबंध में कोविड-19 पर धार्मिक कट्टरवादिता का प्रभाव’, ‘विपत्ति के समय में विपक्ष की आदर्श भूमिका’, ‘सोशल मीडिया के जमाने में फेमिनिस्ट की व्याख्या’, लॉकडाउन के गूढ़ वरदान एवं अभिशाप आदि विषय रखे गए हैं। कविता का कोई विषय नहीं है।
विज्ञापन

इशिका बंसल एवं रितिका खेतवाल ने सुरोफाइल नाम से गायन एवं वादन प्रतियोगिता का संयोजन किया है। ह्रदया उपाध्याय, किमी पांडे द्वारा स्टूडो नृत्य एवं अर्नव मेहरा स्टूडो कलाकार प्रतियोगिता का संयोजन कर रहे हैं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता को क्वारंटीन पपराजो नाम से राघव देशवाल, सुवित शेखर एवं शांभवी द्वारा संयोजित किया गया है। आर्ट क्राफ्ट प्रतियोगिता स्टूडो एसथेटिक्स नाम से आराध्या गांधी, धैर्य बंसल एवं अनुभव द्वारा संयोजित है। अभिनव वर्मा, सेल तेवतिया एवं नवनीत सिंह द्वारा स्टूडो प्ले नाम से संयोजन हो रहा है। ऑनलाइन मॉडल यूनाइटेड नेशन कंपटीशन डिप्लोमेटरोन संस्था अग्रिम मित्तल द्वारा संयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन डिबेट के पैनल डिस्कशन में अनुष्का वर्मा, देवना पांडे, पार्थ सरीन हैं। वास्तिक द्विवेदी द्वारा ‘तब्लीगी जमात की गैर जिम्मेदाराना हरकतों के बीच कोविड-19 के प्रसार पर भारतीय समाज की प्रतिक्रिया’ विषय पर संयोजन किया जा रहा है। टेक्निकल टीम में देवांक, रुद्राक्ष, उत्कर्ष, वासु, उजस्वी, शुभम एवं मीत सिजरिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें