फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवविवाहिता को पीटकर ससुरालियों ने घर से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला की तहरीर पर पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की निधि गुप्ता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शादी चार महीने पूर्व ही हुई थी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों पर दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खत्ता रोड निवासी निधि गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर निवासी हिमांशु गर्ग से दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर विवाहिता पर ताना मारते थे। विरोध करने पर महिला के साथ अभद्रता व मारपीट की जाती थी। विवाहिता ने आरोपियों पर कमरे में बंद कर खाना नहीं देने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि 2 फरवरी को आरोपियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज की मांग पूरी होने पर ही वापस घर में आने की बात कही। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें